Friday, April 12, 2013

सुख शांति उपाय:गुरु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ये उपाय करें-


सुख शांति उपाय

पारिवारीक शांति और सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए बृहस्पति यानी गुरु से संबंधित उपाय किए जाए तो निश्चत ही घर में सुख शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी से सहयोग एवं प्रेम बना रहेगा।
भारतीय ज्योतिष में गुरु को समस्त देवताओं तथा ग्रहों का गुरू माना जाता है। गुरू के शुभ प्रभाव वाले जातक आम तौर पर दयालु, दूसरों का ध्यान रखने वाले तथा धार्मिक होते हैं।
अगर गुरु अशुभ प्रभाव देने वाला हो तो मधुमेह, पित्ताशय से संबधित बीमारियां, तथा पीलिया जैसी बीमारियां हो सकती है। जिसकी कुंडली में गुरु अशुभ होता है ऐसा जातक धर्म तथा आध्यात्मिकता के नाम पर लोगों को ठगने वाला कपटी भी हो सकता है।
गुरु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ये उपाय करें-
- 43 दिनों तक प्रतिदिन एक तांबे का सिक्का नदी में प्रवाहित करें। चमत्कारिक परिणाम प्राप्त होंगे।
- पीला रूमाल सदैव अपने पास रखें।
- प्रतिदिन पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं और सात परिक्रमा करें।
- घर में पीले रंग के फूल का पौधा लगाएं।
- प्रतिदिन शिव मंदिर जाएं और ब्राह्मण या अन्य किसी जरूरत मंद को धन का दान करें।
- गुरुवार का व्रत रखें।
- मांस-मदिरा का त्याग करें।
- घी, दही, आलू और कपूर का दान करें।
- किसी मन्दिर के पूजारी को भोजन कराएं।
- पीली गाय को घास खिलाएं।
- हल्दी एवं पीले चंदन से भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें।
- आज केसर का तिलक लगाएं।
- गुड़-चने की दाल का प्रसाद अर्पित करें।

No comments: